ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दिल्ली पुलिस का स्टाफ

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दिल्ली पुलिस का स्टाफ

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दिल्ली पुलिस का स्टाफ

Tricity Today | ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा

शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि एक कंटेनर नंबर NL 01AB 4323 और सेंट्रो कार नम्बर DL 2CAT 1537 के बीच टक्कर हो गई। कार सवार हरिद्वार से मथुरा जा रहे थे। इस हादसे में सेंट्रो कार में सवार उप निरीक्षक सुभाष, महिला सिपाही अंशु और नीतू सवार थीं। अंशु दिल्लीक के थाना नंद नगरी दिल्ली और नीतू थाना सिविल लाइन दिल्ली में तैनात हैं। नीतू की बहन नीरज भी कार में सवार थी। वह भी घायल है। पुलिस ने बताया कि चारों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सिपाही अंशू की हालत गंभीर है। बाकी तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.