देश के प्रमुख उद्योगपति यदुपति सिंघानिया का निधन, कानपुर में शोक की लहर

देश के प्रमुख उद्योगपति यदुपति सिंघानिया का निधन, कानपुर में शोक की लहर

देश के प्रमुख उद्योगपति यदुपति सिंघानिया का निधन, कानपुर में शोक की लहर

Google Image | Yadupati Singhania

कानपुर शहर की शान कहे जाने वाले और देश के प्रमुख उद्योगपति यदुपति सिंघानिया का गुरुवार को निधन हो गया है। यदुपति सिंघानिया के निधन से कानपुर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। कानपुर में क्रिकेट स्टेडियम और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना में यदुपति सिंघानिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यदुपति सिंघानिया ने जेके सीमेंट समेत कई बड़ी औद्योगिक इकाइयों की भी स्थापना की है।

जेके सीमेंट के चेयरमैन यदुपति सिंघानिया का गुरुवार को सिंगापुर में निधन हुआ है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। यदुपति सिंघानिया की मौत का समाचार मिलने के बाद देश के उद्योग जगत में शोक की लहर छा गई है। दूसरी ओर कानपुर शहर में भी लोग शोकाकुल हैं। यदुपति सिंघानिया के पिता गौर हरी सिंघानिया का 2015 में निधन हो गया था।

यदुपति सिंघानिया ने जेके सीमेंट को बहुत बुरे दौर से निकालकर देश में सीमेंट जगत की शीर्ष कंपनी बनाया। आज की तारीख में जेके सीमेंट व्हाइट सीमेंट के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। करीब 16 साल पहले वर्ष 2014 में यदुपति सिंघानिया ने जेके सीमेंट में बतौर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिम्मेदारी संभाली थी। उसके बाद से जेके सीमेंट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी की बदौलत यदुपति सिंघानिया को बेस्ट सीईओ अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा यदुपति सिंघानिया को उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को मजबूत करने के लिए भी जाना जाता है।

वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लंबे समय तक चेयरमैन रहे। यूपीसीए का सचिव कोई भी बना, लेकिन अध्यक्ष पद पर यदुपति सिंघानिया ही बने रहे। उन्होंने देश में क्रिकेट को भी बुलंदियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यदुपति सिंघानिया के विजन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी साल उन्होंने कहा था कि वर्ष 2023 तक जेके सीमेंट का कारोबार 20 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। 

कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे, लेकिन फिर भी प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक नियमित रूप से कंपनी का कामकाज किया करते थे। यदुपति सिंघानिया की मौत से देश के क्रिकेट, उद्योग और राजनीतिक समुदाय के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.