यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 28 को होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 28 को होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 28 को होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे

Tricity Today | Yamuna Authority

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 28 फरवरी को होगी। प्राधिकरण अफसरों ने बोर्ड बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक कई मायने में खास होने जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के लिए प्रथम चरण की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद से यह पहली बोर्ड बैठक है। बताया जा रहा है कि बोर्ड बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट को भी मंजूरी दी जा सकती है।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कमर्शियल और आवासीय समेत कुछ नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. अरुणवीर सिंह ने सभी विभागों के अध्यक्षों को आदेश दिए कि वे जल्द से जल्द अपने विभाग से सम्बंधित प्रस्ताव तैयार कर लें। जेवर एयरपोर्ट से जुड़े भी कुछ प्रस्ताव इस बार की बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.