Greater Noida: सादगी से संपन्न हुई शादी, घर में घुसने से पहले बारातियों के हाथ सैनिटाइज कराए

Greater Noida: सादगी से संपन्न हुई शादी, घर में घुसने से पहले बारातियों के हाथ सैनिटाइज कराए

Greater Noida: सादगी से संपन्न हुई शादी, घर में घुसने से पहले बारातियों के हाथ सैनिटाइज कराए

Tricity Today | सादगी से संपन्न हुई शादी

कोरोना महामारी के संकट काल में लोग सादगी पूर्ण तरीके से अपनी बेटियों की शादी कर रहा है। रविवार को दादरी के कटहेरा गांव में महिपाल की बेटी रूबी की शादी बड़ी सादगी के साथ संपन्न हुई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों के स्वागत के लिए घर में घुसने से पहले उनके हाथ सैनिटाइज कराएं।

समाजसेवी मनीष बीडीसी ने बताया रविवार को उनके गांव कटहेरा में महिपाल सिंह की बेटी रूबी की शादी बड़ी सादगी के साथ संपन्न हुई। हरियाणा के पलवल के गांव बहडोला से दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर पहुंचे। इस दौरान वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों के हाल सैनिटाइज करा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विवाह की सभी रस्में सादगी के साथ संपन्न हुई और दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर विदा हो गए।

प्रशासन से परमिशन लेने के बाद शादी की गई थी और बारात में 15 बाराती शामिल हुए।  समाजसेवी ने बताया गुर्जर समाज के लोग पूर्व में शादियों में खूब दिखावा करते थे। लेकिन लॉकडाउन के समय में लोगों को काफी कुछ सीखने को मिला है। शादियों में हो रही फिजूलखर्ची पर रोक लगी है। समाज के लोगों से अपील है कि इस परंपरा को आगे भी इसी तरह जारी रखें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.