Noida: शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई, सपा और युवा सेना ने कुछ इस तरह याद किया

Noida: शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई, सपा और युवा सेना ने कुछ इस तरह याद किया

Noida: शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई, सपा और युवा सेना ने कुछ इस तरह याद किया

Tricity Today | शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई

समाजवादी पार्टी ने भंगेल में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा गांव जिला अलीराजपुर मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बैसवारा गांव के रहने वाले थे। जो बाद में मध्यप्रदेश में बस गए थे। 

चंद्रशेखर आजाद के पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी और मां का नाम जगरानी देवी था। बचपन में चंद्रशेखर ने आदिवासी भील बालकों के साथ खूब धनुष बाण चलाये। इस प्रकार बचपन में ही उन्होंने निशानेबाजी सीख ली थी। बालक चंद्रशेखर का मन अहिंसात्मक आंदोलन से हटकर सशत्र क्रांति की ओर मुड़ गया। वह बनारस में मन्मथनाथ गुप्त और प्रवेश चटर्जी से मिलकर क्रांतिकारी दल के सदस्य बन गए। आजाद ने अपनी आक्रामक गतिविधियों से अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। 

एक सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया तो उन्होंने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा था, आजाद हूं और आजाद ही रहूंगा। महान क्रांतिकारी को कृतज्ञ राष्ट्र का शत शत नमन। राघवेन्द्र दुबे ने कहा, आप सभी भारतीयों के दिल में हमेशा रहेंगे। इस अवसर पर सपा व्यापार सभा के महासचिव मनोज गोयल, ब्रजेश त्यागी, सौरभ जिंदल, सुबोध गोयल, नितिन गर्ग, रेशम पाल, प्रशांत गोयल, रवि राघव, सुशील पाल मौजूद रहे।

चन्द्रशेखर आज़ाद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

आज युवा क्रान्ति सेना के सदस्यों ने ग्राम सर्फाबाद में अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की 114वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित यादव ने उपस्थित सभी सदस्यों को आजाद की जीवनी से अवगत कराते हुए कहा कि आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी थे। आजाद एक चरित्रवान युवा क्रांतिकारी थे। जिनसे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए और अपने जीवन में उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। 

इस अवसर पर सेना के अभिषेक यादव ने कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता के लिए आवश्यक है कि वह युवा आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को प्रतिबिंबित करें। चंद्रशेखर आज़ाद जैसे राष्ट्रवादी नायकों ने आज़ादी के आंदोलन को युवाओं की आकांक्षाओं से जोड़ा और युवाओं के लिए आदर्श स्थापित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, अविनाश सिंह, अतुल यादव, अंकुर शर्मा, सौरव यादव, सोंटी शर्मा आदि मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.