आंधी-बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में आया भूकम्प, गाजियाबाद केंद्र था

आंधी-बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में आया भूकम्प, गाजियाबाद केंद्र था

आंधी-बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में आया भूकम्प, गाजियाबाद केंद्र था

Social Media | प्रतीकात्मक फोटो

रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे पूरे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ganga यह भूकंप मध्यम दर्जे का था और इसका केंद्र गाजियाबाद बताया जा रहा है।gangaआंधी बारिश के तुरंत बाद भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है।

रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे पूरे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप मध्यम दर्जे का था और इसका केंद्र गाजियाबाद बताया जा रहा है। आंधी बारिश के तुरंत बाद भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, बहुत कम लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जिन लोगों को पता लगा वह घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े।

मिली जानकारी के मुताबिक यह भूकम्प मध्यम तीव्रता का था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका केंद्र गाजियाबाद था।

रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पहले तेज आंधी और बारिश आई। उसके बाद भूकंप आया। जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया। लोग डर-सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। लॉकडाउन पीरियड के दौरान यह तीसरा मौका है, जब भूकंप आया है। सबसे बड़ी बात यह कि तीनों बार आए भूकंप का केंद्र दिल्ली-एनसीआर में ही है। भूकंप के तुरंत बाद यह टॉपिक सोशल मीडिया पर छा गया। ट्विटर पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि लगता है धरती का अंत आ गया है। दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के कुछ देर बाद ही ग्रीस में भी भूकंप के झटके आए हैं। लोग ग्रीस और दिल्ली के भूकंप को जोड़कर भी ट्विटर पर पोस्ट करने हैं। लोग लिख रहे हैं कि ऊपरवाला हम लोगों से नाराज हो गया है। इंसान के पापो का हिसाब किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.