शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बैठक हुई, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Tricity Today | शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बैठक हुई

सोमवार को आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर  बिसरख के जीएस फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ है, इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह जी शामिल हुए है। उनके आलावा दादरी तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, मीडिया प्रभारी आशीष दुबे, रूप सिंह भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, उपाध्यक्ष पवन नागर, सुनील भाटी, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी सहित सभी मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपाध्यक्ष पंकज सिंह और विधायक तेजपाल नागर ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी पर बात की और दिशा निर्देश भी दिए है। सभी कार्यकर्ताओं से 1 दिसंबर को वोटिंग के लिए तन्मयता से जुड़कर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस मौके पर सुनील शर्मा, मुकेश नागर, चन्द्रवीर नागर, दिनेश बेनीवाल, दीपक कुशवाह, कुणाल शर्मा, प्रशांत शुक्ला, अश्वनी पटेल, जगन सिंह कपासिया, सौरभ शर्मा, दीपक कुशवाह, सुनील भारद्वाज, संजय भाटी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.