समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Tricity Today | समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओ को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल थानाध्यक्ष से मुलाकात कर संबधित पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित गर्ग ने थानाध्यक्ष से अवैध मालवाहको के विरुद्ध अभियान को रोकने की मांग की। मोहित गर्ग ने बताया कि इस अभियान से व्यापारी वर्ग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्ग ने बताया कि इस अभियान से माल वाहक बाजार से गायब हो गए हैं। जिस कारण छोटे व्यापारियों के माल उनकी दुकानों और ग्राहकों के घर तक नही पहुँच रहे है। प्रतिनिधि मंडल ने थानाध्यक्ष से इस समस्या के निदान के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार चलाया गया है।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल ने बताया कि जल्द ही इस सम्बन्ध में एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी महोदय से मिलेगा। इस मौके पर जिला महासचिव संजय त्यागी,सुनील प्रधान, निखिल मित्तल, अरविंद सिंघल, अंकित गर्ग, अजय गर्ग, परवीन , संदीप, बबलू, मोहित, मनीष, रितेश आदि व्यापारी मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.