खुशखबरी: 17 दिसंबर को बुध ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, इन दो राशि वाले जातकों की खुली किस्मत

धर्म-कर्म खुशखबरी: 17 दिसंबर को बुध ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, इन दो राशि वाले जातकों की खुली किस्मत

खुशखबरी: 17 दिसंबर को बुध ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, इन दो राशि वाले जातकों की खुली किस्मत

Tricity Today | बुध ग्रह

  1. धनु राशि में प्रवेश करते हुए बुध बनाएगा बुध आदित्य योग, तीन ग्रहों के प्रभाव से रोजगार में मिलेगी बढ़ोतरी
  2. धनु राशि में बुध और सूर्य ग्रह एक साथ आने से 17 वर्षों बाद बना विशेष संयोग, उपाय करने के लिए खास मुहूर्त
गुरुवार यानी 17 दिसंबर को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस राशि परिवर्तन की वजह से 2 राशियों के जातकों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनु राशि में प्रवेश करते हुए बुध आदित्य योग की युति बन रही है। इसके अलावा ग्रह गोचर के अनुसार धनु राशि में बुध और सूर्य के एक साथ आगे से 17 वर्षों बाद खास मुहूर्त का संयोग बना है। विभिन्न राशियों के उपाय करने वाले जातकों के लिए यह खास दिन माना जा रहा है।

ज्योतिषाचार्य और कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि 17 दिसंबर को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य भी धनु राशि में विचरण कर रहा है। इसके अलावा शनि ग्रह मकर राशि और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में समान भाव से होंगे। ग्रहों का यह विशेष गोचर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, रचनात्मक कार्य करने वाले युवाओं और नौकरी पेशे से संबंधित ज्योतिषी उपाय करने वाले जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इस दिन से विशेष उपाय कर अपनी क्षमता के अनुसार लगातार पढ़ाई करनी चाहिए। इसके अलावा नौकरीपेशा और रोजगार से संबंध रखने वाले युवाओं को विशेष उपाय कर अपने कार्यक्षेत्र पर पदोन्नति के लिए प्रयास करने चाहिए।
  1. बच्चों के लिए खास उपाय: बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन ऐसे बच्चों के लिए लाभदायक हैं जो काफी जिद्दी स्वभाव के होने की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहे हैं। इसके अलावा यदि बच्चे पढ़ाई करने के दौरान एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं और पढ़ा हुआ विषय जल्द भूल जाते हैं तो उन्हें 17 दिसंबर के बाद सकारात्मक ऊर्जा हासिल होगी और उनके बर्ताव में परिवर्तन आएगा। बच्चों को 10 जनवरी तक काले रंग के संपर्क में कम आने की जरूरत है।
  2. इन दो राशियों पर खास प्रभाव: बुध ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से कर्क और मिथुन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ हासिल होगा। इन जातकों को नौकरी पेशा व कार्यक्षेत्र में आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही 14 जनवरी के बाद से यदि यह तो राशि के जातक कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसकी तैयारी 17 दिसंबर से करना लाभदायक साबित होगा। यदि पदोन्नति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो लंबे समय से चली आ रही बाधाएं राशि परिवर्तन के दिन से ही दूर हो जाएंगी। परिवार में यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो उसे भी स्वास्थ्य संबंधी लाभ हासिल होगा।
राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव
  1. मेष राशि: मेष राशि वाले जातक को वाणी में संयम रखने की जरूरत है। बिगड़े हुए काम दिसंबर के अंतिम सप्ताह से बनने शुरू हो जाएंगे।
  2. वृष राशि: सूर्य और बुध के महत्व को बनाने के लिए गुड़ का सेवन करने से विवादों से बचाव होगा।
  3. मिथुन राशि: यदि कार्यक्षेत्र में समस्या आ रही है तो सूर्य को जल दें 41 दिन के भीतर कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
  4. कर्क राशि: किसी नया कार्य करने का मन बना रहे हैं तो तुलसी का पूजन करने से जनवरी से लाभ हासिल होगा
  5. सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातकों को  तनाव से मुक्ति मिलेगी। नए विचार मन में आएंगे मन प्रसन्न रहेगा।
  6. कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों इस समय विवाद संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 17 दिसंबर के बाद से स्थिति सामान्य होगी।
  7. तुला राशि: तुला राशि के ऐसे जातक जो परीक्षा संबंधित तैयारियां कर रहे हैं गुरु ग्रह को प्रसन्न करने संबंधी उपाय करें सफलता हासिल होगी।
  8. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के ऐसे जातक जो कार्य क्षेत्र में पदोन्नति संबंधी योजना बना रहे हैं उन्हें सफलता हासिल होगी।
  9. धनु राशि: धनु राशि के ऐसे जातक जो किसी भी तरह की पारिवारिक समस्या से परेशान हैं। पित्र संबंधी उपाय करने से उन्हें लाभ हासिल होगा।
  10. मकर राशि: मकर राशि के जातक जो अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंतित हैं उन्हें मंगलवार के दिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए लाभ हासिल होगा।
  11. कुंभ राशि: कुंभ राशि के ऐसे जातक जो प्रॉपर्टी संबंधित वाद विवाद में लंबे समय से फंसे हुए हैं उन्हें शनिवार वाले दिन रुपए के लेनदेन से बचना चाहिए खासतौर पर कर्ज नहीं लेना चाहिए।
  12. मीन राशि: मीन राशि के जातकों को बुध का उपाय करते हुए मंगलवार के दिन चने का सेवन करना चाहिए लाभ हासिल होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.