10 मार्च को दोपहर बाद तक दिल्ली समेत एनसीआर के सात शहरों में मेट्रो नहीं चलेगी, पूरी जानकारी

10 मार्च को दोपहर बाद तक दिल्ली समेत एनसीआर के सात शहरों में मेट्रो नहीं चलेगी, पूरी जानकारी

10 मार्च को दोपहर बाद तक दिल्ली समेत एनसीआर के सात शहरों में मेट्रो नहीं चलेगी, पूरी जानकारी

Tricity Today | Delhi Metro

10 मार्च (मंगलवार) को होली के त्यौहार के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी। उस दिन दोपहर बाद से ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

डीएमआरसी की ओर से जानकारी दी गई है कि सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी। यानि 10 मार्च को दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो की सारी सेवाएं बंद रहेंगी। जबकि, सामान्य दिनों में सुबह 6 बजे से सेवाएं शुरू हो जाती हैं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी यही व्यवस्था लागू होगी।

डीएमआरसी ने कहा, "10 मार्च (होली के त्योहार) पर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।" लिहाजा, उस दिन ऐसे लोगों को जो रोजमर्रा आवागमन के लिए दिल्ली मेट्रो पर आश्रित हैं, उन्हें अपनी इंतजाम खुद करने होंगे। हालांकि, दोपहर 2:30 बजे के बाद से सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.