किसानों के सम्मान में पोर्नस्टार मैदान में, मिया खलीफा ने कहा  - मैं किसानों के साथ हूं

OMG! किसानों के सम्मान में पोर्नस्टार मैदान में, मिया खलीफा ने कहा - मैं किसानों के साथ हूं

किसानों के सम्मान में पोर्नस्टार मैदान में, मिया खलीफा ने कहा  - मैं किसानों के साथ हूं

Google Image | मिया खलीफा

किसान आंदोलन को लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां किसानों का समर्थन दे रही है। अब विश्व की मशहूर पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी किसानों का समर्थन दिया है। मिया खलीफा ने किसानों को समर्थन देते हुए ट्वीट किया है। जिसके बाद उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा वह ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रही हैं।

मिया खलीफा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मानव अधिकार उल्लंघन पर यह क्या चल रहा है ? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है ? इस पोस्ट के साथ मिया खलीफा ने एक फोटो भी अपलोड किया है। जिसमें किसानों के हाथ में स्टॉप किलिंग फार्मर्स का हार्डिंग है।
इसके अलावा मिया खलीफा ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी, मैं किसानों के साथ हूं।
मोस्ट ब्यूटीफुल पोर्न स्टार मिया खलीफा का किसानों के पक्ष में यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो काफी ट्रेंड भी कर रहा है। आपको बता दें कि मिया खलीफा मूल रूप से लेबनान की है। मिया खलीफा इस समय 29 साल की है। अधिकतर लोग उनको पाकिस्तानी समझते हैं।  लेकिन वह पाकिस्तान से संपर्क नहीं रखती हैं। उनको अमेरिका की भी नागरिकता मिली हुई है।



मिया खलीफा ने 21 साल की उम्र में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। बताया जाता है कि वह एक फूड रेस्टोरेंट में काम करती थी। वहीं पर ही एक कस्टमर ने उनको पोर्न इंडस्ट्री के बारे में बताया और पोर्न मूवी बनाने वाले लोगों से संपर्क करवाए थे। उस समय पॉर्न हब वेबसाइट में सबसे पहले उनका नाम शामिल किया गया था। हालांकि मिया खलीफा बहुत पहले ही पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.