गाजियाबाद: दूध व्यापारी से हुई लाखों लूट का खुलासा, लुटेरा गिरफ्तार

गाजियाबाद: दूध व्यापारी से हुई लाखों लूट का खुलासा, लुटेरा गिरफ्तार

गाजियाबाद: दूध व्यापारी से हुई लाखों लूट का खुलासा, लुटेरा गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई दूध व्यापारी से लाखों की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट के रूपए एवं घटना में प्रयुक्त तंमचा बरामद किया है। ट्रोनिका सिटी एसएचओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि गत 27 जुलाई को दूध व्यापारी जितेन्द्र कुमार पुत्र राज बहादुन निवासी सोम बाजार पूजा कॉलोनी ट्रोनिका सिटी के साथ आवास विकास मंडौला के पास अज्ञात चार बदमाशों ने तंमचे के बल पर 1 लाख 30 हजार रूपए लूट लिए थे। 

शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान मंडौला के पास से राशिद पुत्र बाबू खां निवासी ग्राम निवाली बागपत को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से लूट के 20200 रूपए एवं घटना में प्रयुक्त तंमचा, कारतूस बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ थाने में 5 मुकदमे दर्ज है। आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर रात के अंधेरे में तंमचे के बल पर राहगीरों से लूटपाट की वारदातों को अंंजाम देते थे। गिरोह के तीन साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.