NOIDA: मोबाइल लूट कर भाग रहा था पव्वा, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

NOIDA: मोबाइल लूट कर भाग रहा था पव्वा, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

NOIDA: मोबाइल लूट कर भाग रहा था पव्वा, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Noida Police | मोबाइल लूट कर भाग रहा था पव्वा, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

शनिवार की सुबह नोएडा पुलिस बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली एक बदमाश साजिद उर्फ पव्वा के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। किसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद किया है।

नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-18 अट्टा के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार की सुबह एक व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस को देख कर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। नोएडा पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। योगेश का साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसकी पहचान साजिद उर्फ पव्वा निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली के रूप में हुई जाए। 

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश साजिद उर्फ पव्वा शातिर लुटेरा है। इसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल घटना में प्रयुक्त बाइक पर तमंचा बरामद किया है। पुलिस की टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.