बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से चेन लूटने की कोशिश की

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से चेन लूटने की कोशिश की

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से चेन लूटने की कोशिश की

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

सेक्टर बीटा-दो कोतवाली के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन लूटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला अपने मासूम बच्चे के साथ मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। घटना को लेकर महिला काफी डरी हुई हैं। हालांकि महिला ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

सेक्टर बीटा-दो में एक महिला कविता अपने परिवार के साथ रहती है। गुरूवार की शाम को महिला अपने एक मासूम बच्चे के साथ मोबाइल पर बात करते हुए घर के बाहर टहल रही थी। इस बीच दो लुटेरे  बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े थे। जबकि इनका एक साथी इधर-उधर घुम रहा था। इधर-उधर घूम रही बदमाश ने पीछे से अचानक महिला पर हमला बोला दिया। महिला के गले से चेन छीनने लगा। महिला के चिल्लाने पर उसका बच्चा नीचे गिर गया। 

इस बीच बदमाश खुद को घिरता देख अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। वहीं छीना झपटी में चेन टूटकर महिला के दुपट्टे में उलझ गई। जिसके चलते बदमाश चेन नहीं ले जा सकें। यह पूरी घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं। हालांकि महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.