ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फूड डिलीवरी बॉय से मोबाइल और बाइक लूटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फूड डिलीवरी बॉय से मोबाइल और बाइक लूटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फूड डिलीवरी बॉय से मोबाइल और बाइक लूटी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में फ़ूड डिलीवरी करने वाले जौमेटो के एक डिलीवरी ब्वॉय से 14 सितंबर की रात तीन बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया है। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर घटना की और कुछ दूरी पर मोबाइल फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव छपरौला निवासी मनोज ने बताया कि उनका भाई विशाल यादव जौमेटो में ‌डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। 14 सितंबर को विशाल ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक विशाल की बाइक जर्जर सड़क से गुजरने के दौरान बंद हो गई थी। वह बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था।  तभी तीन बदमाशों ने आकर विशाल को घेर लिया और गोली मारने की धमकी देकर उससे बाइक और मोबाइल लूट लिया। 

विशाल को आरोपियों ने गोली मारने की धमकी तो दी थी। लेकिन आरोपियों के पास उसे कोई हथियार दिखाई नहीं दिया। आरोपी बाइक और मोबाइल लेकर भागे तो विशाल ने शोर मचाते हुए उनका पीछा भी किया। लेकिन आरोपी दूर निकल गए। मामले की सूचना बिसरख पुलिस को दी तो पुलिस ने मौका पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

पुलिस ने विशाल और उसके भाई मनोज की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी नहीं लगे ‌थे। बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.