ग्रेटर नोएडा: पेंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटा, बुरी तरह घायल युवक अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा: पेंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटा, बुरी तरह घायल युवक अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा: पेंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटा, बुरी तरह घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Tricity Today | पेंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटा, बुरी तरह घायल युवक अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई है। मोबाइल फोन फटने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मोबाइल युवक की पेंट की जेब मे रखा था। मोबाइल फटने से युवक बुरी तरह घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

युवक ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली के अजयाबपुर गांव का रहने वाला है। युवक ने करीब एक साल पहले चाइनीज़ कम्पनी का मोबाइल ख़रीदा था। शनिवार को उसका मोबाइल फोन पेंट की जेब मे रखा था। अचानक मोबाइल फोन फट गया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया है। पीड़ित ने कंपनी खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। युवक ने कहा कि उसने चाइनीज कम्पनी ओप्पो से यह फोन खरीदा था। ठीक होने के बाद ओप्पो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

वाशु भाटी पुत्र रमेश भाटी निवासी अजायबपुर (थाना दादरी) का निवासी है। वाशु ने बताया, "17 जुलाई 2019 को 19,990 रुपए में ओप्पो कम्पनी का फोन खरीदा था। जो मेरी जेब मे रखा हुआ था और खुद अचानक फट गया है। जिसकी वजह से बुरी तरह से घायल हो गया हूं। मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी मुझे कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। यहां से छुट्टी मिलने के बाद कम्पनी के खिलाफ शिकायत करूंगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.