मोदी ने की मुलायम से बात, योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

मोदी ने की मुलायम से बात, योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

मोदी ने की मुलायम से बात, योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

Tricity Today | मोदी ने की मुलायम से बात, योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से फोन पर बात की। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह देश के उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शुमार हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति भावुक रहते हैं।

मोदी ने ट्वीट करके कहा, ''मुलायम सिंह यादव जी से बात की और उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। वह देश के उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में हैं जो कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति भावुक रहते हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के कारण सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। वह देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" 
  
उन्होंने ट्वीट में कहा "प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।" समाजवादी पार्टी ने भी मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया" समाजवादी पार्टी के जनक आदरणीय नेताजी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" पार्टी ने कहा "नेता जी के आशीर्वाद से हम सब एक साथ मिलकर सामाजिक न्याय के संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति संकल्पित हैं। ईश्वर से नेताजी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्रार्थना।"
  
इस बीच मुलायम के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा" हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्त्रोत और अपने जनसंघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें व देश और समाज को दिशा दें, ऐसी मंगलकामना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.