Greater Noida: मोहम्मद जैद हसन ने संस्कृत में हासिल किए 100 अंक

Greater Noida: मोहम्मद जैद हसन ने संस्कृत में हासिल किए 100 अंक

Greater Noida: मोहम्मद जैद हसन ने संस्कृत में हासिल किए 100 अंक

Tricity Today | मोहम्मद जैद हसन

अब 12वीं के लिए साइंस लेंगे मोहम्मद जैदgangaभविष्य में साइंस व संस्कृत को जोड़कर रिसर्च के इच्छुकgangaमोहम्मद जैद के माता-पिता शहर में डॉक्टर हैंgangaसांप्रदायिक सौहार्द्र में भरोसा रखता है परिवार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के लिए इस बार के परिणाम सुखद सूचना लेकर आए। विद्यालय के छात्र मौहम्मद जैद हसन ने सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। मोहम्मद जैद और उनके डॉक्टर माता-पिता उनकी इस कामयाबी को सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को समर्पित करते हैं। 

जैद के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं और उनके विचार सामाजिक सद्भावना से प्रेरित हैं। परिवार के यही संस्कार जैद के अंदर भी आए हैं। जैद ने संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने का श्रेय अपने संस्कृत शिक्षक सुधाकर मिश्र को दिया है। जैद का कहना है कि उनके ही मार्गदर्शन में उन्होंने संस्कृत की मधुरता और उसके सौंदर्य का अनुभव किया। जैद की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या अवस्थी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने बताया कि विद्यालय में चौथी कक्षा से ही संस्कृत की पढ़ाई होती है। बच्चों को कई भाषाओं का विकल्प दिया जाता है। जैद ने संस्कृत का चुनाव किया। जैद के संस्कृत शिक्षक सुधाकर मिश्र बताते हैं कि वह छठी कक्षा से ही जैद को पढ़ा रहे हैं। संस्कृत विषय में उनकी गहरी रुची है। इसके साथ ही तकनीकी मामलों में भी जैद मजबूत पकड़ रखते हैं। 

10वीं के बाद जैद विज्ञान विषय में इंटरमीडिएट करना चाहते हैं। इसके बाद भविष्य में वह विज्ञान और संस्कृत को जोड़कर शोध कार्य करने के इच्छुक हैं। 10वीं के अन्य विषयों में भी जैद के अंक प्रशंसनीय हैं। उन्होंने अंग्रेजी और गणित में 98, विज्ञान में 95, सामाजिक विज्ञान में 96 और आईटी में 99 अंक प्राप्त किए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.