पहले ही दिन दिल्ली आने-जाने वाली 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल

पहले ही दिन दिल्ली आने-जाने वाली 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल

पहले ही दिन दिल्ली आने-जाने वाली 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

करीब दो महीने के बाद आज 25 मई से घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में पिछले दो महीनों से फंसे कई लोग अब अपने राज्य वापस जा पा रहे हैं। इसी बीच कई यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मालूम पता चली कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट से जाने और आने वाली करीब 80 फ्लाइट रद्द हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि कोरोनो वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए कई राज्यों ने विमान के आवाजाही पर प्रतिबंध बरकरार रखा है। सतीश कुमार नामक एक यात्री को दिल्ली से कोलकाता जाना था। लेकिन कोलकाता जाने वाले विमान ने उड़ान नहीं भरी क्योंकि राज्य ने 28 मई तक विमान सेवाएं बहाल ना करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मैं सुबह छह बजे कोलकाता जाने वाले विमान के लिए अंबाला से यहां आया। जब यहां पहुंचा तो पता चला कि उड़ान रद्द हो गई है। अब वापस घर लौट रहा हूं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह 4:45 बजे रवाना हुई। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-643 ने टर्मिनल-3 से पुणे के लिए उड़ान भरी। यह एयरबस का ए320 विमान है जो सुबह सात बजे पुणे एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में यात्रा करने वाली एक महिला यात्री ने बताया कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले वो नर्वस थीं, लेकिन सभी यात्री एहतियात बरत रहे हैं। अभी बहुत कम लोग ही यात्रा कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.