अखिलेश यादव ने बसपा में सेंध मारी, बसपा के पूर्व विधायक, मंत्री और थोक के भाव में नेता सपा में शामिल

अखिलेश यादव ने बसपा में सेंध मारी, बसपा के पूर्व विधायक, मंत्री और थोक के भाव में नेता सपा में शामिल

अखिलेश यादव ने बसपा में सेंध मारी, बसपा के पूर्व विधायक, मंत्री और थोक के भाव में नेता सपा में शामिल

Tricity Today | बसपा के पूर्व विधायक, मंत्री और थोक के भाव में नेता सपा में शामिल

अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव भी नहीं है लेकिन नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत बहुजन समाज पार्टी के कई प्रमुख नेता सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सारे लोगों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सपा में शामिल होने वालों में दूध नाम (पूर्व विधायक), जितेंद्र कुमार (पूर्व विधायक), मालती देवी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), विपिन शर्मा (पूर्व ब्लाक प्रमुख), कबीर चौधरी (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), उमेश पांडे (पूर्व विधायक), अनिल कुमार (पूर्व विधायक) मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

राम प्रसाद पासी (पूर्व प्रत्याशी कानपुर), सुदर्शन पासी (शाहजहांपुर), राजेंद्र चौधरी (पूर्व विधायक), मुकेश चौधरी जिला पंचायत सदस्य, अवधेश यादव जिला पंचायत सदस्य, ज्ञान चंद्र चौधरी जिला पंचायत सदस्य, कपिल देव (जिला पंचायत सदस्य), हरि राम चौधरी (जिला पंचायत सदस्य), मनी राम मौर्या (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), अजय सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), कुमकुम भारती (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), सीताराम (पूर्व जिला अध्यक्ष) बहुजन समाज पार्टी सहित कई नेता सपा में हुए शामिल।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के अध्यक्ष सुनील सिंह, बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रघुनाथ प्रसाद शंखवार, मोहनलाल गंज से प्रत्याशी रहे सीएल वर्मा सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं समेत सैकड़ों लोग सपा में शामिल हुए थे। साथ ही सुनील सिंह ने हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के 46 जिलों के पदाधिकारियों के साथ वाहिनी के सपा में विलय की भी घोषणा की थी।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा, मौसम बदल रहा है और यह बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को समझ जाना चाहिए कि जनता क्या चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा, आज यूपी अपराध में नंबर वन हो गया है। बाल अपराध में नंबर वन है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन है। हमारे मुख्यमंत्री को यही नहीं पता है कि अपराध के मामले में नंबर वन कहां से आना है, ऊपर से या नीचे से। अखिलेश यादव बोले, भाजपा वाले एनआरसी और एनपीआर लागू करके देश को एक बार फिर लाइन में लगा देना चाहते हैं। कहते हैं, कागज दिखाओ। बड़े-बड़े राजा-महाराजाओं के पास कागज नहीं हैं तो गांव के गरीब लोग कागज कहां से लाएंगे? पहले नोटबंदी करके लोगों को लाइन में लगा दिया और अब एनआरसी करके लोगों को फिर से लाइन में लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, देश के संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं था। भाजपा के लोगों को पूर्ण बहुमत मिल गया तो संविधान के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसलिए, मेरा मानना है कि जातिगत आधार पर जनगणना करवानी चाहिए। जिस दिन जातियों के आधार पर गणना हो गई हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा समाप्त हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.