यूपी का मोस्ट वांटेड चांद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

यूपी का मोस्ट वांटेड चांद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

यूपी का मोस्ट वांटेड चांद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Tricity Today | यूपी का मोस्ट वांटेड चांद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

डेढ़ लाख का इनामी बदमाश चांद पुलिस मुठभेड़ ढेर हो गया है। दुर्दांत अपराधी चांद को मेरठ पुलिस ने मार गिराया है। अब से थोड़ी देर पहले पुलिस और कुख्यात चांद के बीच मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है।

मेरठ के डीएसपी जितेंद्र सरगम को जानकारी मिली कि डेढ़ लाख रुपये का इनामी बदमाश और सहारनपुर मण्डल में आतंक का पर्याय लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहा है। डीएसपी और उनकी टीम ने नाकाबंदी की और पूरे इलाके में वाहनों की जांच शुरू की। उसी दौरान चांद अपने साथियों के साथ आया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। ईनामी बदमाश को पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। 

इस मुठभेड़ में कांस्टेबल मनोज दीक्षित को बदमाश की गोली लगी है। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि ये बदमाश लूट करके भाग रहे थे। चांद का एक साथी बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। चांद ने हाल ही में रिटायर्ड जज की प्रोफेसर पत्नी से लूट की वारदात की थी। 

चांद पर 36 मुकदमे दर्ज हैं
चांद सहारनपुर और मेरठ का बड़ा ईनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। वह कुख्यात शारिक गैंग का सदस्य था। मेरठ समेत कई जिलों में चांद के खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज हैं। सहारनपुर से 50 हज़ार का इनाम घोषित है और मेरठ से 1 लाख रुपये का इनामी था। उसके पास एक कार्बाइन एक कंट्री मेड बंदूक और हैवी कारतूस मिले हैं। लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.