NOIDA: बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने दी चौंकाने वाली जानकारी

NOIDA: बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने दी चौंकाने वाली जानकारी

NOIDA: बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने दी चौंकाने वाली जानकारी

Google Image | संतोष नैन

नोएडा के पॉश रिहायशी सेक्टर-15 में 28 जुलाई की सुबह बुजुर्ग महिला संतोष नैन की निर्मम हत्या कर दी गई थी। माना जा रहा था कि महिला की हत्या लूट की वारदात के दौरान की गई है। पुलिस की यह आशंका सही निकली है। शुरुआती जांच से पता चला कि हत्या की वजह प्रोपर्टी है, लेकिन मामला लूटपाट का ही निकला है। हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में डालकर बंद कर दिया गया था।

नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संतोष नैन के घर में व्हाइट वॉश करने वाले ने लूटपाट करने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। इस व्यक्ति को वारदात देने वाले का नाम राजेश दास है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विस्तार से जानकारी देने के लिए नोएडा में पुलिस कमिश्नर ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची थी। नोएडा के एडिशनल डीसीपी का कहना है कि हत्या के पीछे लूट की मंशा है।

महिला के तीनों बेटे विदेश में हैं

नोएडा के एडिशनल डीसीपी का कहना है कि महिला की उम्र 70 वर्ष है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनकी गला दबाकर की हत्या की गई है। अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। महिला के तीन बेटे हैं। तीनों विदेश में हैं। यहां वह अकेली रह रही थीं। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की थी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी महिला के घर बुलाया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.