मेरा लक्ष्य ब्राह्मण समाज को न्याय और सम्मान दिलाना है: अभिषेक मिश्रा

मेरा लक्ष्य ब्राह्मण समाज को न्याय और सम्मान दिलाना है: अभिषेक मिश्रा

मेरा लक्ष्य ब्राह्मण समाज को न्याय और सम्मान दिलाना है: अभिषेक मिश्रा

Tricity Today | मेरा लक्ष्य ब्राह्मण समाज को न्याय और सम्मान दिलाना है: अभिषेक मिश्रा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा दो दिन के दौरे पर गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर आए थे। रविवार को उन्होंने गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर में ब्राह्मण समाज के साथ बैठक की। सोमवार की सुबह नोएडा और फिर दोपहर में ग्रेटर नोएडा में बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने कहा, "मेरा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को न्याय और सम्मान दिलाना है।"

नोएडा में सोमवार को भगवान श्री परशुराम चेतना पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को सवा किलो चांदी की भेंट की। दरअसल, अभिषेक मिश्रा ने लखनऊ में भगवान परशुराम की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की है। जिसमें सहयोग स्वरूप यह चांदी भेंट की गई है। 

शैलेन्द्र शर्मा ने भगवान श्री परशुराम की मूर्ति के लिए सवा किलो की चांदी की ईंट समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को भेंट की है। शैलेन्द्र शर्मा ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, पण्डित अनिल शर्मा, एडवोकेट अतुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, सचिन भारद्वाज, परमानन्द कौशिक को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डालचंद शर्मा मोरना ने और संचालन ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने किया।

इस कार्यक्रम में आरडी शर्मा, पंडित हनुमान, नानकचन्द शर्मा, नीरज शर्मा, प्रिंस शर्मा, पण्डित रोहताश प्रधान, पंडित त्रिलोकचंद शर्मा चौड़ा, अनिल पंडित बहलोलपुर, हैप्पी पंडित, सिंगा पंडित लड़पुरा, वीरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। लखनावली गांव में जिलाध्यक्ष ब्राहमण महासभा प्रिंस शर्मा लखनावली ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया। प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने ब्राह्मण समाज को सम्बोधित करते हुए कहा, "मेरे जीवन का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में भगवान श्री परशुराम की 108 फुट की मूर्ति स्थापित कराना है। उत्तर प्रदेश के शामली से भाजपा सरकार में पीड़ित ब्राह्मणों का पलायन हुआ है, लगातार ब्राह्मणों का भाजपा सरकार में उत्पीड़न हो रहा है, उसे रुकवाने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में ब्राहमण समाज के पास जाकर उनके सहयोग से ब्राहमण समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ना है।"

सूरजपुर में सपा नेता अजय शर्मा के आवास पर प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति के लिए 101 ग्राम की चांदी ईंट भेंट की गई। सूरजपुर में चंचल शर्मा, उम्मेद शर्मा, डॉ विशाल शर्मा, रामनिवास शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक मैत्रेय, अजीत शर्मा, हिमांशु पराशर, शशिभूषण शर्मा, धीरज पण्डित गुलिस्तानपुर, अरुण शर्मा गुलिस्तानपुर, अन्नु शर्मा एडवोकेट, आरपी शर्मा एडवोकेट, रवि शर्मा, अमिताभ दीक्षित, ललित शर्मा पूर्व सचिव सिविल कोर्ट बार, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, अमित शर्मा एडवोकेट, संजीव शर्मा, नवीन शर्मा दनकौर आदि सैकड़ों ब्राह्मणों ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का स्वागत किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.