लॉकडाउन को लेकर मुख्य​मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी ने की बैठक, बोले- मैं 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हूं

लॉकडाउन को लेकर मुख्य​मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी ने की बैठक, बोले- मैं 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हूं

लॉकडाउन को लेकर मुख्य​मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी ने की बैठक, बोले- मैं 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हूं

Tricity Today | PM Narendra Modi

कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश किए गए लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने हाथ का बना फ़ेस मास्क पहना हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से सलाह करने के बाद लॉकडाउन को बढ़ाने या हटाने के मुद्दे पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मैं चौबीसों घंटों सातों दिन उपलब्ध हूं। मुख्यमंत्री कभी भी बात कर सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं। सभी को कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना है।'' 

बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रजेंटेशन दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी मास्क पहना हुआ था। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 अहम बातें रखी हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि लॉक डाउन कम से कम 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए। यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए, अगर राज्य अपने स्तर पर फैसला करेंगे तो उतना असर नहीं होगा। अगर किसी तरह की ढील दी जाए तो किसी भी सूरत में ट्रांसपोर्ट नहीं खुलना चाहिए। ना रेल, ना सड़क ना एयर ट्रैफिक खुलना चाहिए।

बता दें कि भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 7,447 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 1035 नए मामले आए हैं और 40 लोगों की जान गई हैं। यह 24 घंटों में अब तक का सबसे इंफेक्शन केस और सबसे ज़्यादा मौतों का आंकड़ा है। हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 643 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.