नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम, महिलाओं को सोपेंगे अपना ट्वीटर अकाउंट

नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम, महिलाओं को सोपेंगे अपना ट्वीटर अकाउंट

नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम, महिलाओं को सोपेंगे अपना ट्वीटर अकाउंट

Tricity Today | PM Narendra Modi

पूरी दुनिया में आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के योगदान पर डूडल वीडियो समर्पित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है।

गूगल के एनिमेटेड वीडियो में महिलाओं के योगदान को दिखाया गया है। महिला दिवस के मौके पर इस बार का थीम है I am Generation Equality: Realizing Women's rights. वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को सलाम किया है। वह आज समाज को प्रेरणा देने वाली किसी महिला को अपना सोशल मीडिया अकाउंट की कमान सौंपेंगे।

महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, आइए हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि वे अपनी आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार बिना रुके आगे बढ़ सकें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.