यूपी/मथुरा: राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

यूपी/मथुरा: राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

यूपी/मथुरा: राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

Tricity Today | राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को फर्जीवाड़े और जालसाजी समेत कई मुकदमों में वांछित राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगुवंशी को गिरफ्तार किया है। अनुराग ने सोशल मीडिया पर मथुरा की हाईवे थाना पुलिस को चुनौती दी थी। अनुराग रघुवंशी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची एक महिला वकील के साथ उसके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अभद्रता की थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था। अब शुक्रवार को मथुरा की हाईवे थाना पुलिस ने अनुराग भृगुवंशी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.