सुकमा में नक्सलों से मुठभेड़, 17 जवान शहीद, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल

सुकमा में नक्सलों से मुठभेड़, 17 जवान शहीद, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल

सुकमा में नक्सलों से मुठभेड़, 17 जवान शहीद, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल

Tricity Today | सुकमा में नक्सलों से मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद लापता 17 जवान शहीद हो गए हैं। जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जंगल में सर्चिंग कर जवानों के शव बरामद किए गए हैं। शनिवार की दोपहर को सुकमा के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कसालपाड़ और मिनपा के बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले के बाद 17 जवान लापता थे। जबकि, 15 जवान घायल हो गए थे।

रविवार सुबह से केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और स्थानीय सुरक्षा बल के दूसरे जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान लापता जवानों की बॉडी रिकवर की गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्पताल गए हैं। वह घायल हुए जवानों से मिल रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.