Ghaziabad : पानी के विवाद में पड़ोसी ने चुनमुन पर चलाई गोली, जानिए कौन है चुनमुन, जिससे हुआ पंगा

Ghaziabad : पानी के विवाद में पड़ोसी ने चुनमुन पर चलाई गोली, जानिए कौन है चुनमुन, जिससे हुआ पंगा

Ghaziabad : पानी के विवाद में पड़ोसी ने चुनमुन पर चलाई गोली, जानिए कौन है चुनमुन, जिससे हुआ पंगा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

कविनगर थाना क्षेत्र के कैलाश पुरम में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने महिला पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली कंधे को छूती हुई निकल गई। इसके बाद हमलावर ने कई और गोली भी चलाई। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। मौके से हमलावर फरार हो गया। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। कैलाश पुरम के मकान संख्या 73 में राजकुमार चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। वह बिजली के ठेके लेते हैं। बताया गया है कि राजकुमार चौधरी के पड़ोस में अंकित नामक युवक अपनी बहन और जीजा के साथ रहता है। गुरुवार सुबह राजकुमार चौधरी की पत्नी चुनमुन से पड़ोसी अंकित से नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। जिस विवाद में तैश में आकर अंकित ने चुनमुन पर गोली चला दी। गोली कंधे से छूती हुई निकल गई। इसके बाद हमलावर ने कई और फायर किए तथा मौके से भाग गया। 

गोली चलने से राजकुमार चौधरी के परिजनों के अलावा आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार हमलावर की तलाश की जा रही है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.