Greater Noida: मायके से फरार नवविवाहिता हरियाणा के क्वारंटाइन सेंटर में मिली, लिव इन पार्टनर से कर ली शादी

Greater Noida: मायके से फरार नवविवाहिता हरियाणा के क्वारंटाइन सेंटर में मिली, लिव इन पार्टनर से कर ली शादी

Greater Noida: मायके से फरार नवविवाहिता हरियाणा के क्वारंटाइन सेंटर में मिली, लिव इन पार्टनर से कर ली शादी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा से रातों-रात गायब हुई नवविवाहिता हरियाणा के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती मिली है। उसमें कोरोनावायरस के लक्षण दिख रहे हैं। बड़ी बात यह है कि नवविवाहिता ने मायके से फरार होकर हरियाणा में अपने लिव-इन पार्टनर से शादी कर ली है। अब वह वापस भी लौट कर आना नहीं चाहती है। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा में परिवार के लोग पुलिस पर उसे वापस लाने का दबाव बना रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके से एक नव विवाहित युवती मायके से रात को लापता हो गई थी। परिवार ने उसके लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई। गांव के और कुछ दूसरे युवकों पर शक भी जाहिर किया। पुलिस ने ऐसे युवकों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई। जिसकी छानबीन करने पर पुलिस को सुराग मिल गए। अंततः युवती को हरियाणा में तलाश कर लिया गया है। वह वहां के एक क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती है। छानबीन करने पर पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती ने हरियाणा में अपने लिव इन पार्टनर से शादी कर ली है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। परिवार की ओर से की गई शादी से खुश नहीं है। कई दिन से परिजन और दनकौर पुलिस उसे तलाश कर रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.