OMG: निम्स की बिजली आपूर्ति बाधित, परेशान कोरोना मरीजों को अस्पताल की छत पर जाना पड़ा

OMG: निम्स की बिजली आपूर्ति बाधित, परेशान कोरोना मरीजों को अस्पताल की छत पर जाना पड़ा

OMG: निम्स की बिजली आपूर्ति बाधित, परेशान कोरोना मरीजों को अस्पताल की छत पर जाना पड़ा

Tricity Today | NIIMS

नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) में शनिवार की शाम आइसोलेशन विभाग में शार्ट सर्किट से बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे बिजली नहीं आने से मरीज परेशान हो गए। गर्मी से परेशान कुछ मरीज छत पर पहुंच गए। एक घंटे बाद ‌बिजल्क आई। तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। हालांकि, अफसर दावा कर रहे हैं कि थोड़ी देर के लिए बिजली गई थी।
 
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे निम्स अस्पताल को शासन ने एल-1 श्रेणी का अस्पताल बनाया है। वहां 150 मरीजों का इलाज किया जा सकता है। निम्स में अभी करीब 100 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे आईसोलेशन विभाग की बिजली चली गई। पंखे बंद हो गए। गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई।

मरीजों ने बताया कि सब लोग गर्मी में बेहद परेशान हो गए थे। कुछ मरीज कॉरीडोर में आ गए। उमस बढ़ी तो कुछ मरीज सीढ़ियों से छत पर चले गए। मरीजों का कहना है कि करीब सात बजे बिजली आई। तब जाकर राहत मिली। निम्स अस्पताल में कोविड आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. रामेंद्र ने बताया कि अस्पताल के एक विभाग में तकनीकी गड़बड़ी से कुछ देर के लिए बिजली गई थी। तकनीकी गड़‌बड़ी दूर करने में थोड़ा समय लग गया। कुछ देर के लिए मरीजों को परेशानी हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.