निर्भया के दोषियों को 30 मिनट तक फांसी पर लटकाया गया, क्यों...

निर्भया के दोषियों को 30 मिनट तक फांसी पर लटकाया गया, क्यों...

निर्भया के दोषियों को 30 मिनट तक फांसी पर लटकाया गया, क्यों...

Tricity Today | Tihar Jail (20 March 2020, 5:30 AM)

निर्भया गैंग रेप और हत्याकांड के दोषियों को आज सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई है। उसके बाद 30 मिनट तक उन्हें फांसी पर लटकाकर रखा गया। डॉक्टरों और जेल अफसरों की टीम ने उन्हें देखा कि दम निकला या नहीं, इसके बाद चारों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया है।

अदालत के आदेश में लिखा था, "हेंग टिल डेथ", इस कारण चारों अपराधियों  को 30 मिनट तक फांसी के फंदे पर लटकाकर रखा गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ठीक 6 बजे वेल में गई। चारों की नब्ज और दिलों की धड़कन चेक की गईं। डॉक्टरों ने तस्दीक किया कि चारों मर चुके हैं। इसके बाद चारों शव फंदों से नीचे उतारे गए और स्थानीय पुलिस को सौंप दिए गए।

निर्भया के चारों दोषियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल भेज दिया गया है। डॉ. बीएन मिश्रा की अगुवाई में पांच डॉक्टरों का मेडिकल पैनल आटॉप्सी करेगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।

वही, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि दोषियों की ओर से जेल में कमाए गए पैसे को उनके परिवारवालों को दिया जाएगा। इसके अलावा उनके कपड़े और सभी सामान भी परिवारवालों को दिए जाएंगे।

गौरतलब है दिल्ली की सड़कों पर करीब सात साल पहले 16 दिसम्बर 2012 को निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है। तमाम कानूनी अड़चनों के बाद अंततः फांसी हुई। दिल्ली की तिहाड़ जेल में सुबह 5.30 बजे चार दोषियों को फांसी दी गई है। बड़ी बात यह कि फांसी पर लटकने से पहले एक दोषी विनय खूब रोया। उसने अफसरों के सामने हाथ जोड़े और अपना गुनाह कुबूल किया। यहां तक कि उसने फंदे पर जाने के लिए कपड़े तक बदलने में आनाकानी की। हाथ जोड़कर खड़ा हो गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.