राहत: गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला

राहत: गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला

राहत: गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर के निवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण के 100 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट मिली हैं। सभी नेगेटिव आई हैं। गुरुवार को 3 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, संक्रमण की आशंका को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्थानों पर दवाइयों का छिड़काव कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया जांच लैब से मिली 445 जांच रिपोर्ट बुधवार तक निगेटिव थीं। वहीं, गुरुवार को 545 सैंपल की जांच निगेटिव मिलीं हैं। अब तक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 48 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से पांच मरीजों का सफल इलाज ग्रेटर नोएडा के जिम्स ने किया है।

एक मरीज दिल्ली में ठीक हुआ है। अब तक जिले से 699 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से 545 निगेटिव मिले हैं। अब भी 111 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। शुक्रवार को 50 से ज्यादा जांच रिपोर्ट के आने की उम्मीद है।

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना केसेज पर रख नजर
स्वास्थ्य विभाग ने नमूने भेजे : 699
पॉजिटिव रिपोर्ट आईं : 48
निगेटिव रिपोर्ट आईं : 545
अभी प्रतीक्षारत मामले : 106

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.