GOOD NEWS: जनपद में 13 दिन बाद एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला

GOOD NEWS: जनपद में 13 दिन बाद एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला

GOOD NEWS: जनपद में 13 दिन बाद एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

बुधवार का दिन स्वास्थ्य व जिला प्रशासन के लिए राहत भरा रहा। 13 दिन बाद जनपद में 1 भी कोविद 19 मरीज नही मिला। हालांकि कोविड 19 से संक्रमित एक भी मरीज ठीक होकर घर भी नहीं गया। हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य जारी रहा। 

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 3809 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमे से 192 लोगों संक्रमित मिले। अब तक 109 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि सक्रिय मामले 83 है।

विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में करीब 412 लोग है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी इन पर है। इनमे किसी में भी लक्षण दिखने पर उनका सैंपल लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में जनपद का रेसीयो सर्वाधिक है। ऐसे में जल्द ही हम रेड जोन से आरेंज और ग्रीन जोन में आने का प्रयास कर रहे हैं।औद्योगिक इकाईयों को खुलने के बाद अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाने का प्रयास जारी है। शासनादेश के तहत यहा कार्य किए जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.