नोएडा : लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, 121 लोग और संक्रमण की चपेट में आए

नोएडा : लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, 121 लोग और संक्रमण की चपेट में आए

नोएडा : लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, 121 लोग और संक्रमण की चपेट में आए

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जनपद गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा-144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। दूसरी और शनिवार को जिले में 121 लोग और संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 और लॉकडाउन प्रभावी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने 4,688 वाहनों की जांच की, जिनमें से 1901 का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि 16 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में 1,40,800 रुपए वसूला है।

दूसरी ओर शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में 121 लोग और कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इन सभी लोगों को भी कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 87 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 6,682 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि, पिछले 5 महीनों में कोरोना वायरस के कारण गौतमबुद्ध नगर में 45 लोगों ने दम तोड़ा है। अभी जिले के अस्पतालों में 1002 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5,684 नये मामले सामने आये जबकि 62 और मौतों के साथ शनिवार को मृतकों की संख्या 3,356 हो गयी। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,684 नये प्रकरण सामने आये, वहीं फिलहाल 53,360 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.