नोएडा : बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

नोएडा : बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

नोएडा : बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर लंबे समय से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ सैलून चलाने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है और वह लगभग दो वर्ष से उनकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा है। 

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने किशोरी का दो बार अपहरण करने की भी कोशिश की। उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.