बड़ी खबर: नोएडा का एआरटीओ कार्यालय सोमवार तक बंद, कोरोना वायरस से संक्रमित हुए एआरटीओ प्रशासन

बड़ी खबर: नोएडा का एआरटीओ कार्यालय सोमवार तक बंद, कोरोना वायरस से संक्रमित हुए एआरटीओ प्रशासन

बड़ी खबर: नोएडा का एआरटीओ कार्यालय सोमवार तक बंद, कोरोना वायरस से संक्रमित हुए एआरटीओ प्रशासन

Google Images | Noida ARTO

गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नोएडा का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का कार्यालय सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। अगर एआरटीओ कार्यालय से जुड़ा कोई भी कामकाज है तो सोमवार या मंगलवार को ही हो पाएगा। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ प्रशासन कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

नोएडा के एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, वे लखनऊ अपने घर हैं। वहीं, उन्हें बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। एआरटीओ के संक्रमित होने के बाद उनके सहयोगी अधिकारियों और कर्मचारियों का शुक्रवार को टेस्ट करवाया जाएगा। जिसके चलते आरटीओ कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को भी अवकाश रहेगा। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में सैनिटाइजेशन भी होगा। अब आरटीओ कार्यालय सोमवार को खुलेगा।

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस, प्रशासन, विकास प्राधिकरण और दूसरे महकमों के अधिकारी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा के डीसीपी, उनके दो गनर और बेटा संक्रमण की चपेट में आ गए थे। अब तक 80 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर के तीन उप जिला अधिकारी भी बीमार पड़ चुके हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। जिसके चलते कई बार विकास प्राधिकरण को बंद करना पड़ा है। गौतमबुद्ध नगर की स्पोर्ट्स ऑफिसर सबसे पहले वायरस की चपेट में आई थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.