BIG BREAKING: नोएडा एटीएस को बड़ी सफलता मिली, जम्मू कश्मीर से बड़ा आतंकी गिरफ्तार किया

BIG BREAKING: नोएडा एटीएस को बड़ी सफलता मिली, जम्मू कश्मीर से बड़ा आतंकी गिरफ्तार किया

BIG BREAKING: नोएडा एटीएस को बड़ी सफलता मिली, जम्मू कश्मीर से बड़ा आतंकी गिरफ्तार किया

Tricity Today | जम्मू कश्मीर से बड़ा आतंकी गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की नोएडा डिवीजन को बड़ी कामयाबी मिली है। नोएडा एटीएस टीम ने जम्मू कश्मीर में एक दुर्दांत आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नोएडा एटीएस जम्मू कश्मीर से आतंकवादी को गिरफ्तार करके ला रही है। सलमान वानी नाम के इस आतंकवादी की लंबे अरसे से सुरक्षा एजेंसियां, जम्मू कश्मीर पुलिस और कई राज्यों की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड तलाश कर रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा एटीएस ने सलमान वानी को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम सलमान वानी को लेकर आ रही है। उससे केंद्रीय खुफिया एजेंसियां और एटीएस पूछताछ करेगी। कई आतंकी घटनाओं से सलमान वानी के तार जुड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सलमान वानी टेरेरिस्ट्स के बड़े ग्रुप से जुड़ा हुआ है। हम एटीएस की इस कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे ही सूचना मिलेगी समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.