नोएडा के लोगों ने गोवा में किया बाइक बोट जैसा घोटाला, एक हजार लोगों से 250 करोड़ की धोखाधड़ी, नोएडा में 60 नई कार जब्त

नोएडा के लोगों ने गोवा में किया बाइक बोट जैसा घोटाला, एक हजार लोगों से 250 करोड़ की धोखाधड़ी, नोएडा में 60 नई कार जब्त

नोएडा के लोगों ने गोवा में किया बाइक बोट जैसा घोटाला, एक हजार लोगों से 250 करोड़ की धोखाधड़ी, नोएडा में 60 नई कार जब्त

Tricity Today |

नोएडा के लोगों ने गोवा में बाइक बोट जैसा घोटाला अंजाम दिया है। इस घोटाले में पुलिस ने 47 वर्ष की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने 900 से अधिक व्यक्तियों के साथ 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। दक्षिण गोवा से महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि महिला ने लोगों को अपनी ऐप आधारित टैक्सी कंपनी में निवेश पर अधिक लाभ का वादा करके धोखाधड़ी की। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

2019 में दर्ज एक पुलिस शिकायत के अनुसार महिला, उसके व्यापारिक साझेदारों सरोज महापात्र, राजेश महतो, सुंदर भाटी और हरीश भाटी ने लोगों को अपनी कंपनी "हेलो टैक्सी" में निवेश पर मासिक आधार पर 200 प्रतिशत तक का ब्याज देने का वादा करके धोखाधड़ी की। पुलिस ने कहा कि 900 से अधिक लोगों ने कंपनी में निवेश किया है। कंपनी के चार सह निदेशक थे, जो महिला सहित अनुमानित करीब 250 करोड़ रुपये के साथ फरार हो गए।

संयुक्त पुलिस निदेशक (आर्थिक अपराध शाखा) ओपी मिश्र ने कहा, ''जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि कंपनी के निदेशक लोगों को 'हेलो टैक्सी कंपनी में उनके निवेश पर अधिक वापसी का लालच देकर झांसा देते थे। उन्होंने कहा कि कंपनी शुरुआत में लोगों का विश्वास जीतने के लिए भुगतान कर देती थी, लेकिन एक बड़ी राशि एकत्रित करने के बाद भुगतान रोक देती थी। ओपी मिश्रा ने कहा कि आरोपी अक्सर अपने कार्यालय बदलते रहते थे। शुरुआत में कंपनी का कार्यालय गाजियाबाद में था। जो कुछ महीने बाद दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र और बाद में रोहिणी सेक्टर-16 स्थानांतरित हो गया।

कंपनी के बैंक खातों की जांच की गई और उसके बैंक खाते पर रोक लगा दी गई। जिसमें 3,27,48,495 रुपये थे। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी की गई राशि से खरीदी गई 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की 60 नयी कारें भी नोएडा में जब्त की गई हैं। दक्षिण गोवा से गिरफ्तार महिला की पुलिस ने पहचान उजागर नहीं की है। कंपनी के चार सह-निदेशकों में से एक महतो को गत 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि उनके सहयोगियों सुंदर भाटी और हरीश भाटी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। दोनों नोएडा के रहने वाले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.