नोएडा के भाजपा नेता ने सपा के मंच पर कहा अखिलेश के कामों का श्रेय ले रही सरकार

नोएडा के भाजपा नेता ने सपा के मंच पर कहा अखिलेश के कामों का श्रेय ले रही सरकार

नोएडा के भाजपा नेता ने सपा के मंच पर कहा अखिलेश के कामों का श्रेय ले रही सरकार

Tricity Today | भाजपा नेता दीपक बिग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ

नोएडा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और नेता रहे दीपक विग ने पार्टी छोड़ दी है। इतना ही नहीं वह लखनऊ में समावादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। बोले कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों को श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ले रही है। अब भाजपा में लोकतंत्र नहीं रह गया है। वहां केवल कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है।

दीपक विग भारतीय जनता पार्टी में नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा में कई पदों पर काम किया है। समाजवादी पार्टी में शामिल होते हुए उन्होंने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। दीपक ने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता की सुनने वाला नहीं है। वहां तानाशाही ल रही है। लंबे समय से पार्टी में काम कर रहे लोगों को तरजीह नहीं दी जा रही है। नेताओं के और जनप्रतिनिधियों के चारों ओर घूमने वालों को पद बांटे जा रहे हैं।

दीपक विग के समाजवादी पार्टी में आने के कई कारण बताए जा रहे हैं। सपा के सूत्रों का कहना है कि उन्हें सपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी पूरी तरह समाप्त हो गई थी। सपा के ज्यादातर नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। जो सपा में रह भी गए, वे भी बैकडोर से भाजपा का प्रचार कर रहे थे। उनके बूथों पर समाजवादी पार्टी के बस्ते तक नहीं खुले। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में जिला और महानगर इकाइयों की घोषणा कर लेकिन नोएडा और गौतमबुद्ध नगर पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया। सपा के सूत्रों का कहना है कि अब पार्टी नोएडा महानगर और गौतमबुद्ध नगर जिले में अच्छे और युवा नेताओं की तलाश कर रही है।

नोएडा महानगर में अब तक समाजवादी पार्टी वहां के गांवों से नेताओं को तरजीह देती रही है। सपा की सरकारों ने उन नेताओं ने खासा दबदबा बनाकर रखा लेकिन जब भी पार्टी विपक्ष में रही सत्ता की मलाई चाटने वाले नदारद रहे। लिहाजा, पार्टी ने अब पढ़े-लिखे और शहरी वर्ग से नेताओं की तलाश शुरू की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.