Noida: भाजपा जिला अध्यक्ष ने एनईए को दिया प्रस्ताव, कहा- स्थानीय युवकों को रोजगार दें

Noida: भाजपा जिला अध्यक्ष ने एनईए को दिया प्रस्ताव, कहा- स्थानीय युवकों को रोजगार दें

Noida: भाजपा जिला अध्यक्ष ने एनईए को दिया प्रस्ताव, कहा- स्थानीय युवकों को रोजगार दें

Tricity Today | भाजपा जिला अध्यक्ष ने एनईए को दिया प्रस्ताव

भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन से मुलाकात की gangaएनईए की सदस्य इकाइयों में स्थानीय युवकों को रोजगार देने की मांग की है

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मंगलवार को एनईए कार्यालय जाकर अध्यक्ष विपिन मल्हन से मुलाकात की। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण वैश्विक महामारी के चलते शहर से मजदूरों ने बड़ी संख्या में पलायन किया है। जिसके कारण शहर की औद्योगिक इकाईयों में कार्य करने वाले लोगों की भारी कमी है। इस विषय पर भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन को यह सुझाव दिया कि हम इन औद्योगिक इकाइयों में नोएडा क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को योग्यता और शिक्षा के आधार पर चयनित कर सकते हैं।

मनोज गुप्ता ने कहा कि इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले लोगों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा। विपिन मल्हन ने मनोज गुप्ता के प्रस्ताव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले लोगों ने नोएडा से कोरोना संकट की घड़ी में पलायन किया है। जिससे हमें औद्योगिक इकाइयां चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से व्यापार में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मनोज गुप्ता के प्रस्ताव से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने की तरफ बढ़ेंगे। भारत को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत करने का कार्य करेंगे। 

इस मौके पर जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, गणेश जाटव उमेश त्यागी, जिला मंत्री चमन अवाना, मनोज चौहान, मुक्तानंद प्रधान, मनमोहन चौहान आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.