BREAKING : नोएडा बॉर्डर पर किसानों का हल्ला बोल, किसानों ने अर्धनंग होकर हंगामा किया, नोकझोंक भी हुई

BREAKING : नोएडा बॉर्डर पर किसानों का हल्ला बोल, किसानों ने अर्धनंग होकर हंगामा किया, नोकझोंक भी हुई

BREAKING : नोएडा बॉर्डर पर किसानों का हल्ला बोल, किसानों ने अर्धनंग होकर हंगामा किया, नोकझोंक भी हुई

ANI | नोएडा बॉर्डर पर किसानों का हल्ला बोल, किसानों ने अर्धनंग होकर हंगामा किया

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान यूनियन लोक शक्ति के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा मंच से दिल्ली की तक पैदल मार्च शुरू किया। इस दौरान किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई है। किसानों ने आए दिन अंग होकर पैदल मार्च किया है। भारी पुलिस बल कालिंदी कुंज बॉर्डर पर तैनात किया गया है। लगातार स्थिति गंभीर बनती जा रही है। किसानों ने अर्धनंग होकर प्रदर्शन किया है।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर चल रहा प्रदर्शन जारी है। चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने रविवार को भी दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सड़क को जाम किया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फाॅर्स तैनात की गई है। 

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक नए कृषि कानून बिल को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती और किसानों के फसल के लिए लागू एमएसपी को कानूनी मान्यता नहीं देती है। तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विकास गुर्जर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो 8 दिसंबर को आर-पार की लड़ाई होगी। किसान अपनी मांग पूरी होने के बाद ही धरना खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से सीधी बात करें। केंद्र सरकार के मंत्री इस मसले को लेकर गंभीर नहीं है। वह वार्ता के दौरान किसानों में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके अलावा दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशाक्ति के कार्यकर्ताओं और किसानों को रविवार सुबह मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आगरा से नोएडा की तरफ जाम लगा दिया। एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी मांट श्याम अवध चौहान और क्षेत्राधिकारी मांट धर्मेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.