NOIDA BREAKING: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

NOIDA BREAKING: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

NOIDA BREAKING: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

Google Image | नोएडा में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

नोएडा के एक पॉश रिहायशी सेक्टर में बुजुर्ग महिला की निर्मम रूप से हत्या कर दी गई है। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में डालकर बंद कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची है। छानबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक  नोएडा के सेक्टर-15 में लूटपाट के दौरान महिला की हत्या कर दी गई है। महिला की उम्र 70 वर्ष है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनकी गला दबाकर की हत्या की गई है। अज्ञात पर हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। अभी लूट का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। महिला के निकट संबंधियों को सूचना दे दी गई है।

सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी महिला के घर बुलाया है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौके से फिंगर प्रिंट और कुछ जरूरी चीजें सीज की गई हैं। छानबीन चल रही है। हत्या का मोटिव पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह जानकारी दी गई सेक्टर 15 में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस महिला के घर पहुंची। महिला का शव उनके बाथरूम में पड़ा हुआ था। घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। मौके से साक्ष उठाए गए हैं। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। महिला घर में अकेली रह रही थी। उनके नौकरों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन निकाले हैं। इन सभी चीजों पर तेजी से काम किया जा रहा है। 

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि घर में कोई लूटपाट जैसी घटना नहीं हुई है। क्राइम सीन को देखकर साफ पता चल रहा है कि वारदात का मकसद केवल महिला की हत्या करना था। लूटपाट की घटना करना उद्देश्य नहीं था। उम्मीद है कि बहुत जल्दी ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.