नोएडा :

नोएडा : "दो गज की दूरी मास्क है जरूरी" के साथ मनाई गई छठ पूजा

नोएडा :

Tricity Today |

नोएडा के सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में छठ व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घय अर्पित कर छठ पूजा की शुरुआत की गई। पूजा का समापन कल सुबह नहाय-खाय के साथ होगा।

आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रोशनी से जगमग छठ घाट को केले के पत्तों से सजाया गया था। छठ घाट के पानी में गंगा जल के साथ गुलाब की पंखुडिय़ा डाली गई। छठ घाट पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए "दो गज की दूरी मास्क है जरूरी" जैसे स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया। वहीं वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्लाटिक का उपयोग रोकने, जल संरक्षण जैसे स्लोगन लिखकर सामाजिक संदेश देने का भी कार्य किया गया। छठ मैया के गीतों से एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

छठ वृतियों ने छठ वेदी पर पूजा अर्चना की इसके उपरांत घाट के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य अर्पित किया और आशीर्वाद मांगा। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर आने वाले छठ व्रतियों को सेनेटाइज कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई साथ ही शारिरिक दूरी का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित भी किया गया। इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह, सुजीत केसरी, भजन कुमार, राजेश कुमार, तरुण कुमार, अभय झा, कृष्ना शुक्ला, सुरेश दास, शंकर महतो, सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.