BREAKING: नोएडा बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले

BREAKING: नोएडा बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले

BREAKING: नोएडा बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के फेस-टू में स्थित बाल सुधार गृह में 13 बच्चे कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। गौतम बुध नगर जिला प्रशासन ने यहां रह रहे 162 बच्चों और 16 स्टॉफ मेम्बर का रैपिड टेस्ट कराया था। जिसमें 13 बच्चों को कोरोना वायरस से पॉजीटिव पाया गया है। नमूने को क्रॉस चेक के लिए लैब भेजा गया है। लैबोरेट्री से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, सभी बच्चों को कांटेक्ट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले बच्चों और स्टाफ का भी टेस्ट करवाया जा रहा है।

गौतम बुध नगर के जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि बाल सुधार गृह में कुछ बच्चे 14 और 15 जून को आए थे। इन दोनों बच्चों को 14 दिन के लिए कोरनटाइन भी गया था। लेकिन अभी एक ही शौचायल का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी कारण बाकी बच्चे भी चपेट में आ गए हैं। हालांकि, अभी किसी बच्चे में लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। सभी बच्चे एसिंप्टोमेटिक हैं।

अब सभी बच्चों का सरकारी प्रयोगशाला से नमूना लेकर दोबारा टेस्ट करवाया जा रहा है। टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बाल सुधार गृह के कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन किया गया है। उनका भी नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के तुरंत बाद बच्चों को उपचार दिया जाएगा। हालांकि, किसी भी बच्चे को किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं नजर आ रहा है। कोई बीमार भी नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.