ये है अपना नोएडा, इंद्रधनुषी रोशनी में नहाया शहर, देखिए फोटो सीरीज

ये है अपना नोएडा, इंद्रधनुषी रोशनी में नहाया शहर, देखिए फोटो सीरीज

ये है अपना नोएडा, इंद्रधनुषी रोशनी में नहाया शहर, देखिए फोटो सीरीज

Tricity Today | ये है अपना नोएडा

शनिवार की शाम पूरा नोएडा शहर सतरंगी इंद्रधनुष की रोशनी में नहा गया है। गौतमबुद्ध प्रवेश द्वार, फसाड, अंडरपास और करीब आधा दर्जन जगहों पर लाइटिंग का काम पूरा करने के बाद शहर की रौनक अलग ही नजर आ रही है। 10 दिन पहले नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने अधिकारियों को बैठक करके 31 जुलाई तक पूरे शहर को इसी अंदाज में रोशन करने का आदेश दिया था।

ऋतु महेश्वरी ने बैठक में अधिकारियों से कहा था कि जल्दी से जल्दी शहर में लाइटिंग का काम पूरा किया जाए। जिससे शहर की खूबसूरती को बढ़ाया जा सके। करीब 4 महीने के लॉकडाउन से निजात पाने के बाद शहर का यह रंग रूप देखकर लोग गदगद हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले नोएडा शहर पूरी तरह रोशनी से जगमग हो जाएगा। गौतम बुधवार की ही तरह शहर के कई और मुख्य मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाने का आदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने दिया है। इस दिशा में विकास प्राधिकरण के विभागों ने काम शुरू कर दिया है।

उम्मीद है कि अगले 6 महीने में सेक्टर-62, ग्रेटर नोएडा की ओर भंगेल गांव के पास, डीएनडी और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर नए प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी रहते हुए ऋतु महेश्वरी ने इसी तरह के अभिनव प्रयोग वहां किए थे। गाजियाबाद शहर को खूबसूरत रूप देने में ऋतु महेश्वरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब इसी तरह नोएडा शहर में भी वह अपने अनुभव का इस्तेमाल कर रही हैं। विकास प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य नोएडा शहर में हैप्पीनेस लेवल बढ़ाना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.