Noida: कांग्रेस ने बेरोजगार अर्थी निकली, भाजपा सरकार को बताया...

Noida: कांग्रेस ने बेरोजगार अर्थी निकली, भाजपा सरकार को बताया...

Noida: कांग्रेस ने बेरोजगार अर्थी निकली, भाजपा सरकार को बताया...

Google Image | कांग्रेस ने बेरोजगार अर्थी निकली

देश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ गुरुवार को नोएडा में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार अर्थी निकाली और पैदल यात्रा की। यक कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरोजगार अर्थी लेकर शहर में घूमे। जिसमें अट्टा पीर चौराहे पर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार को नाकाम करार दिया है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, "देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। देश का युवा बर्बाद हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सारे मुख्यमंत्री दिन भर झूठ पर झूठ बोलने के सिवाय कोई काम नहीं कर रहे हैं। प्रचार तंत्र के सहारे देश में लोगों को जो परोसा जा रहा है। यही वजह है कि अपराध बढ़ रहा है। पढ़ा-लिखा युवा सड़कों पर धक्के खाने के लिए मजबूर है। उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं।"

युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति, आर्थिक नीति या रक्षा नीति कोई भी कामयाब नहीं है। आज युवा बेरोजगार हैं। देश के इतिहास में पहली बार बेरोजगारी दर सबसे नीचे है। कारोबार ठप पड़ रहे हैं। कंपनियां देश छोड़ कर जा रही हैं और बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। लघु उद्योग, मध्यम उद्योग और प्रतिदिन काम करके जीविका कमाने वाले गरीब खाली हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए हैं। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री से लेकर तमाम मंत्री केवल झूठ के दम पर सरकार चला रहे हैं।

इस प्रदर्शन में गौतम अवाना, ललित अवाना, अशोक शर्मा, इंद्रजीत तिवारी, विक्रम चौधरी, ऋषि गौतम, ओमवीर जाटव, उदयवीर यादव, लियाकत चौधरी, सत्येंद्र शर्मा, दया शंकर पांडेय,  आदि शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.