राजस्थान का सियासी संकट खत्म होने पर नोएडा के कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

राजस्थान का सियासी संकट खत्म होने पर नोएडा के कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

राजस्थान का सियासी संकट खत्म होने पर नोएडा के कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

Tricity Today | राजस्थान का सियासी संकट खत्म होने पर नोएडा के कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकुमार तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियाशी संकट के ख़त्म होने पर मिठाई व लड्डू बाट कर जस्न मनाया। राजस्थान कांग्रेस के आपसी झगड़े को सुलझाने में सफल हुआ। कांग्रेस नेतृत्व सोमवार को सचिन पायलट, राहुल गांधी के बीच हुई बैठक के बाद कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को मनाने में सफल हुआ। 

इस घटनाक्रम की मुख्य सूत्रधार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रही, जिनके अथक प्रयासों से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के आज स्थिरता का संकट खत्म हो गया 14 अगस्त को राजस्थान का विधानसभा सत्र शुरू होगा। उससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट व गहलोत से बात कर कर इस मुद्दे पर विराम लगा दिया है। 

कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को आश्वस्त किया कि उनके सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वह कांग्रेस पार्टी के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे। सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय कमेटी का चयन किया है। जो दोनों पक्षों के विचारों को सुनकर सामान्य जस बनाने में काम करेंगे। जैसे ही सचिन पायलट की कांग्रेस आलाकमान से मीटिंग की खबर सामने आई और सभी लोग पार्टी विचारधारा के साथ है। 

इस खबर से सचिन पायलट के गृह जनपद गौतम बुद्ध नगर में हर्ष व खुशी की लहर दौड़ गई। जिला गौतम बुद्ध नगर के कांग्रेसियों ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया व मिठाई व लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकुमार तंवर ने कहा कि सचिन पायलट के कांग्रेस के साथ रहने से ना केवल राजस्थान ही बल्कि पूरे देश का युवा जो सचिन पायलट को अपना रोल मॉडल मानता है। वह वह भी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस की जन्म नीतियों को बताने का कार्य करेगा। क्योंकि गौतम बुध नगर सचिन पायलट का गृह जनपद है। इसलिए यहां के निवासियों के मन में अनेकों सवाल उत्पन्न हो रहे थे। लेकिन जैसे ही सचिन पायलट जी की मुलाकात राहुल गांधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से हुई। उसके उपरांत यह स्पष्ट हो गया कि सह सम्मान सचिन पायलट की घर वापसी होगी। 

ख़ुशी का इज़हार करने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकुमार तंवर, नॉएडा से पीसीसी प्रमोद शर्मा, नोर्थ ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश तंवर, सुभाष मिश्रा, उमेश तंवर, ऊधम नागर, चाहत नागर, यसराम तंवर, नितेश तंवर, प्रिन्स तंवर, अभिषेक तंवर, पुनीत गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर आदि कांग्रेसी जन समिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.