नोएडा: किशोरी को अगवा करके जबरन शादी और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज, अदालत ने दिया आदेश

नोएडा: किशोरी को अगवा करके जबरन शादी और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज, अदालत ने दिया आदेश

नोएडा: किशोरी को अगवा करके जबरन शादी और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज, अदालत ने दिया आदेश

Google Images | Representative Image

गौततमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को अगवा करके जबरन शादी करने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सोमवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही रिपोर्ट अदालत में दाखिल की जाएगी।

नोएडा सेक्टर-24 पुलिस थाने के थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि उनके थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है कि सेक्टर-22 से कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए तथा उसे सेक्टर-53 में बंधक बनाकर उसके साथ जबरन शादी किया। उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि गणेश यादव नामक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शादी कर बलात्कार किया।

प्रभात दीक्षित ने बताया कि किशोरी का आरोप है कि इस अपराध में राजेश, राजवीर आदि ने भी आरोपी का साथ दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.