Noida Covid-19 Cases: गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण के 174 नए मामले मिले, जानिए कितनी हुई कुल संख्या

Noida Covid-19 Cases: गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण के 174 नए मामले मिले, जानिए कितनी हुई कुल संख्या

Noida Covid-19 Cases: गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण के 174 नए मामले मिले, जानिए कितनी हुई कुल संख्या

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Coronavirus Cases Noida: गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मरीज सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि सोमवार को 174 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यहां अब 1,520 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिन संक्रमित मरीजों का पता चला है, उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

आपको बता दे कि गौतमबुद्ध नगर में तैनात 145 पुलिसकर्मी कोविड-19 से सकारात्मक मिले हैं। उनमें से 75 प्रतिशत स्वस्थ हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में 34 पुलिस कर्मियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में संक्रमण की वजह से एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। पिछले एक महीने के दौरान जिला पुलिस में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.