नोएडा-दिल्ली के बीच सीमाएं अभी सील हैं: पुलिस कमिश्नर

नोएडा-दिल्ली के बीच सीमाएं अभी सील हैं: पुलिस कमिश्नर

नोएडा-दिल्ली के बीच सीमाएं अभी सील हैं: पुलिस कमिश्नर

Tricity Today | Alok Singh IPS

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने बयान जारी किया है कि नोएडा और दिल्ली के बीच की सीमाएं अभी सील ही रहेंगी। बॉर्डर खोलने के बारे में सोशल मीडिया पर आ रही जानकारी ठीक नहीं है। दरअसल, गुरुवार की दोपहर नोएडा और दिल्ली के बीच बॉर्डर से पुलिस हटा ली गई थी। लोग सामान्य रूप से आवागमन कर रहे थे। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर खोलने के बारे में नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने भी पुष्टि की थी।

लोकडाउन-4 के लिए गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों में के तहत नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन निर्बाध रूप से किया जा सकता है। किंतु गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दिल्ली से आ रहे संक्रमण का हवाला देते हुए बॉर्डर को सील रखने का आदेश जारी किया था। साथ ही जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मार्गदर्शन भी मांगा था। डीएम की ओर से यह पत्र भेजे हुए कई दिन व्यतीत हो चुके हैं। लेकिन अभी तक शासन स्तर से कोई मार्गदर्शन नहीं दिया गया है। दूसरी ओर नोएडा बॉर्डर पर रोजाना दिनभर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब गुरुवार की दोपहर अचानक महामाया से कालिंदी कुंज मार्ग पर आवागमन निर्बाध हो रहा था। वहां तैनात पुलिस को हटा लिया गया था। इस बारे में नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि मार्ग खोल दिया गया है। अब बॉर्डर से आवागमन किया जा सकता है। लेकिन गुरुवार की देर शाम पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि नोएडा-दिल्ली बॉर्डर अभी सील है। केवल आधिकारिक अनुमति पत्र के साथी नोएडा में प्रवेश किया जा सकता है। राज्य सरकार से इस सम्बंध मार्ग निर्देशन मांगा गया है, जो अभी तक नहीं मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.